-
मरकुस 9:2नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
2 इसके छः दिन बाद यीशु ने पतरस, याकूब और यूहन्ना को अपने साथ लिया और वह उनको एक ऊँचे पहाड़ पर ले गया, जहाँ इनके सिवा कोई और नहीं था। तब इनके सामने यीशु का रूप बदल गया।
-
-
मरकुस अध्ययन नोट—अध्याय 9पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
एक ऊँचे पहाड़: मुमकिन है कि यह हेरमोन पहाड़ है जो कैसरिया फिलिप्पी के पास है। (मर 8:27; मत 16:13 का अध्ययन नोट देखें।) इसकी ऊँचाई समुद्र-तल से करीब 9,232 फुट (2,814 मी.) है। शायद इसी पहाड़ की किसी ऊँची ढलान पर यीशु का रूप बदला था।—अति. ख10 देखें।
-