-
लूका 10:7नयी दुनिया अनुवाद—मसीही यूनानी शास्त्र
-
-
7 इसलिए उसी घर में रहो और जो कुछ वे तुम्हें दें, वही खाओ-पीओ, क्योंकि काम करनेवाला अपनी मज़दूरी पाने का हकदार है। अपने ठहरने के लिए घर-पर-घर बदलते मत रहना।
-
-
लूका अध्ययन नोट—अध्याय 10पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद (अध्ययन बाइबल)
-
-
अपने ठहरने के लिए घर-पर-घर बदलते मत रहना: एक बार पहले भी यीशु ने इससे मिलती-जुलती हिदायतें अपने 12 प्रेषितों को दी थीं। (मत 10:11; मर 6:10; लूक 9:4) अब वह 70 प्रचारकों को हिदायत दे रहा था कि जब वे किसी नगर में पहुँचें, तो जिस घर में उनकी मेहमान-नवाज़ी की जाती है, उन्हें उसी घर में रहना चाहिए। उन्हें घर-पर-घर बदलते नहीं रहना चाहिए, यानी ऐसे घर की तलाश नहीं करनी चाहिए जहाँ ज़्यादा सहूलियतें या मन-बहलाव के इंतज़ाम हों। अगर चेले यीशु की हिदायत मानते तो वे दिखाते कि उनके लिए आराम से ज़्यादा प्रचार काम मायने रखता है।
-